फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिविजन पर फोकस, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी-मार्च में आयोजित बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं की घोषणा के साथ स्कूलों में परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। विद्यार्थियों ने नियमित पढ़ाई के साथ-साथ दोहराना शुरू कर दिया है। स्कूलों में शिक्षक भी रिवीजन कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। वर्तमान में राजकीय स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों की कमजोरियों को चिन्हित कर उन्हें दूर किया जा रहा है। शिक्षा अधिकारी भी लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर परीक्षा तैयारी का जायजा ले रहे हैं।

बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होंगी। 25 फरवरी को कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय से शुरू होगी, जबकि 26 फरवरी को कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा गणित विषय की होगी। प्रिंसिपल मोहिंद्र और पूर्व प्रिंसिपल बीर सिंह राणा का कहना है कि इस समय विद्यार्थियों को तनाव से दूर रखते हुए सही दिशा में तैयारी कराना सबसे जरूरी है। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में विशेष रिवीजन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन


योजना बनाकर रिविजन में जुटे विद्यार्थी

डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों में भी गंभीरता बढ़ गई है। छात्र-छात्राएं विषयवार योजना बनाकर रिवीजन कर रहे हैं। कई स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं शुरू की गई हैं और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों व परीक्षा पैटर्न पर चर्चा की जा रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि डेटशीट से उन्हें तैयारी को अंतिम रूप देने में मदद मिली है। वे नियमित समय सारिणी के अनुसार पढ़ाई कर रहे हैं और मोबाइल व अन्य ध्यान भंग करने वाले साधनों से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन




जिले में शैक्षणिक माहौल पूरी तरह परीक्षा केंद्रित हो चुका है। शिक्षक और विद्यार्थी अनुशासन के साथ अंतिम रिवीजन में जुटे हैं, ताकि बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें। - रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें