फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी समाज की प्रगति महिला की सुरक्षा पर आधारित : गीतिका

Tue, 03 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित प्रशिक्षणकार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करती कोर्स निदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के डॉ. एस राधाकृष्णन सम्मेलन कक्ष में महिला सुरक्षा विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यशाला का आरंभ राष्ट्रीय गान से किया गया। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न ईकाइयों से प्रशिक्षण पर आए राजपत्रित व अराजपत्रित पद के 20 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अकादमी की निदेशक कला रामचंद्रन ने अकादमी की उप पुलिस अधीक्षक गीतिका को कोर्स का कोर्स निदेशक नियुक्त किया। गीतिका ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षित रखना पुलिस के प्राथमिक कार्यों में से एक है। किसी भी समाज की प्रगति महिला की सुरक्षा पर आधारित है। समाज में सुरक्षित वातावरण महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करता है। हम उन्हें सुरक्षित वातावरण देकर सशक्त बनने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें