फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर कोचिंग सेंटर पर लगा पांच हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। मनाही के बावजूद गुपचुप तरीके से कोचिंग सेंटर खोलने पर आईसीएस अकादमी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार ने सरकारी व निजी संस्थानों को 12 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं लेकिन घरौंडा के आईसीएस कोचिंग सेंटर में कक्षाएं लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों को नाले के नजदीक स्थित इस केंद्र में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर कोचिंग दिए जाने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। केंद्र में बच्चों को दो बड़े़े हाल में बैठाकर कोचिंग दी जा रही थी। जिसमें से कुछ के पास तो मास्क भी नहीं था न ही कोरोना सुरक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा था। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, केंद्र प्रबंधन का दावा है कि उनके पास करीब 120 विद्यार्थी हैं, लेकिन मंगलवार को 70-80 विद्यार्थी ही उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें