फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्याध्यापक के दफ्तर में लगी आग, रिकॉर्ड जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव पनौड़ी के राजकीय माध्यमिक स्कूल में मुख्याध्यापक के दफ्तर में आग लगने से अलमारी में रखा कई साल पुराना रिकॉर्ड जल गया। किसी शरारती तत्व पर इस घटना को अंजाम देने का शक है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। स्कूल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह पनौड़ी के ग्रामीणों को सरकारी स्कूल के एक कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। जिसके बाद स्कूल के अध्यापक मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अध्यापक दफ्तर के अंदर अलमारी में रखा दो दशक पुराना रिकॉर्ड जल चुका था। फर्नीचर भी आग की भेंट चढ़ चुका था। स्कूल प्रबंधन को आशंका है कि दफ्तर में आग लगी नहीं है बल्कि किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई है। ऑफिस का दूसरा दरवाजा भी खुला मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यापक रामकुमार का कहना है कि स्कूल में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। अलमारी में काफी पुराना रिकॉर्ड व फर्नीचर जल गया है। लाइब्रेरी के लिए आईं किताबें भी जली हैं। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें