फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा खंड में फसल अवशेष जलाने पर एक और किसान पर एफआईआर दर्ज

Mon, 29 Sep 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गांव फुरलक में फसल अवशेष जलाने के मामले में कृषि विभाग के सुपरवाइजर की शिकायत पर एक और किसान के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रविवार दोपहर लगभग 11:50 बजे किसान सुरजीत निवासी फुरलक ने अपने तीन एकड़ खेत में पराली को आग लगा दी। इस दौरान कृषि विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे आग बुझाने के लिए कहा।

आरोप है कि आग लगने से रोकने पर किसान सुरजीत ने कर्मचारियों से झगड़ा किया, बदतमीजी की और यहां तक कि धमकियां भी दीं। कृषि विभाग के सुपरवाइजर सनी ने थाना घरौंडा में इस संबंध में लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि सुरजीत ने न केवल पराली में आग लगाई बल्कि विभागीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश करते हुए अपने कुछ साथियों को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


कृषि विभाग की टीम ने इस दौरान वीडियो भी बनाई और मामला तुरंत पुलिस के संज्ञान में लाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर किसान सुरजीत के खिलाफ धारा 223(ए) भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा एयर (प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन) एक्ट, 1981 की धारा 39 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी घरौंडा क्षेत्र के तीन किसानों पर पराली जलाने के मामले में केस दर्ज किया जा चुका है, बावजूद इसके किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।



थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें