करनाल। मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से श्री सेवा समिति आश्रम में मां झंडेवाली की चौकी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विधान सभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने मां झंडेवाली की पूजा की और आशीर्वाद लिया। समिति ने मिड्डा से करनाल में मां झंडेवाली का मंदिर बनाने के लिए जमीन दिलवाने की मांग की। डिप्टी स्पीकर ने कहा, आप मुझे ये मांग लिखकर दो, मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा। मां झंडेवाली की महिमा का गुणगान करते हुए कलाकार के राजन ने मुझे तेरा ही सहारा मां झंडेवालिये भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर जुगल भाटिया, अंशुल, महेश गुलाटी, प्रवीन वर्मा, ईशा बठला, आशा अरोड़ा, संगीता शर्मा, नरेश शर्मा, डाॅ. अलका गिरोत्रा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद