फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठूंस-ठूंस कर भरी थी आम्रपाली एक्सप्रेस, छूट गए २०० यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। त्योहारों में यूपी-बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए मारामारी मची है। आम्रपाली एक्सप्रेस में मंगलवार को इसका नजारा दिखा, जब टिकट होने के बावजूद बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में सवार होने के लिए जान जोखिम में डालकर जूझते नजर आए। स्थिति यह रही कि ट्रेन के आरक्षित कोचों में भी खचाखच भीड़ के कारण यात्रियों को पैर रखने की भी जगह नहीं मिली और सैकड़ों यात्री ट्रेन में सवार होने से वंचित रह गए।
अमृतसर-कटिहार के बीच चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस मंगलवार को दोपहर 2.40 बजे करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पहले से ही सैकड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन के आते ही स्टेशन पर अचानक भगदड़ मच गई। ट्रेन में सवार होने के लिए अनारक्षित से लेकर आरक्षित डिब्बों में भी धक्कामुक्की शुरू हो गई। व्यवस्था संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी लगे रहे। करनाल स्टेशन पर दो मिनट की जगह ट्रेन करीब चार मिनट रुकी, लेकिन सभी यात्री भीड़ के कारण ट्रेन में सवार नहीं हो सके। ट्रेन चलने के बाद भी यात्री चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। इस दौरान हादसे का भी खतरा बना रहा।
विज्ञापन

समस्तीपुर के लिए वेटिंग टिकट लिया हुआ है। ट्रेन में सवार होने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ से विफल रहे और गाड़ी छूट गई। अब दीपावली पर घर नहीं जा सकेंगे।
- रामयतन पासवान।
करनाल से पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रेलगाड़ियों की कमी है। केवल आम्रपाली एक्सप्रेस ही करनाल में रुकती है। गाड़ी में ठसाठस भीड़ थी जिस कारण सवार नहीं हो सके।
- राजाराम यादव।
आम्रपाली एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए जगह नहीं मिली और घर जाने से रह गए। सड़क मार्ग ही विकल्प बचा है। कई दिन से गाड़ियों में भीड़ की यही स्थिति है।
- रामस्वरूप यादव।
बेटिकट यात्रियों से करीब 31 हजार वसूले
दिल्ली की ओर जा रही झेलम एक्सप्रेस और कुरुक्षेत्र की ओर जा रही गीता जयंती खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन में करीब 70 बेटिकट यात्री धरे गए। इनसे करीब 31 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। झेलम में पकड़े गए यात्रियों की 400 से 700 रुपये तक प्रति यात्री और गीता जयंती में पकड़े गए यात्रियों की 330 से 350 रुपये तक प्रति टिकट बनाई गई।
विज्ञापन

त्योहार के चलते रेलगाड़ियों और स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। सभी का सफर सुरक्षित हो इस पर ध्यान दिया जा रहा है।
- सुरेंद्र सिंह, आरपीएफ चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें