फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में दी जमकर टक्कर

विज्ञापन
54:बैडमिंटन लवर्स क्लब की ओर से कर्ण स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल। बैडमिंटन लवर्स क्लब की ओर से करवाए जा रहे पहले ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में दूसरे दिन शनिवार को श्रेयांस स्पोटर्स क्लब व कर्ण स्टेडियम में मैच खेले गए। खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को जमकर टक्कर दी। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को होगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन के परिणामों की जानकारी देते हुए बैडमिंटन लवर्स क्लब के सदस्य नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि तीसरे राउंड के मैच में अंडर-13 आयु वर्ग में गगन ने नैतिक, तन्मय ने शौर्य, मृदुल ने वैभव तथा सार्थक ने तक्षक को हराया। इसी प्रकार अंडर-15 आयु वर्ग में किशर ने दिव्यम, सूर्यकांत ने अनंत, चैतन्या ने श्राविक और मनविंदर ने अनिरुद्ध को पराजित किया। अंडर-17 आयु वर्ग में आशीष गर्ग ने अनंत, जागशेर सिंह ने कार्त्तिकाय को मात दी। लड़कियों के अंडर-13 आयु वर्ग में आकांशा ने दृष्टि, सुनैना ने अनिका तथा सादगी ने जोएल को हराया।
मुकाबलों के दौरान माता-पिता ने बच्चाें का खूब हौसला बढ़ाया। वहीं खिलाड़ियों के साथ आए कोच भी मार्गदर्शन करते रहे। रविवार को अब फाइनल मुकाबले होंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तरी हरियाणा में इस तरह का पहला बड़ा टूर्नामेंट करवाया जा रहा है, जिसमें पांच से ज्यादा राज्यों से बैडमिंटन खिलाड़ी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजन में श्रेयांस स्पोटर्स क्लब व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन का सहयोग मिल रहा है। श्रेयांस स्पोटर्स क्लब के चेयरमैन अमित जैन का कहना है कि बैडमिंटन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। करनाल में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए क्लब की ओर से हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता रवि भाटिया, गौरव गोयल, केवल कृष्ण, आनंद मोहन, नरेन्द्र कुकरेजा, शिवम, सुमित खांची चेतन साहू , मनमोहन व जतिन गंभीर की देखरेख में करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें