फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

06. फेंसिंग और जिम्नास्टिक खेल को मिलेगा नया इंडोर हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण नगरी के खिलाड़ियों को जल्द एक और सौगात मिलेगी। फेंसिंग और जिमभनास्टिक के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप इंडोर हॉल बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओर से कर्ण स्टेडियम में वॉलीबाल कोर्ट के पास हाल बनेगा, जो कि मुख्य सड़क से ठीक कृषि विभाग के कार्यालय के पीछे होगा। जिसमें हॉल के प्रथम तल पर फेंसिंग और दूसरे तल पर जिमभनास्टिक के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

ओलंपिक और अन्य नेशनल और इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद खेल विभाग भी अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। खेल विभाग चाहता है कि भविष्य में होने वाले अधिकतर निर्माण विश्व स्तरीय हों, ताकि हर मौसम में खिलाड़ी अभ्यास कर सकें। मौजूदा समय में कर्ण स्टेडियम के नवनिर्मित फैसिलिटी सेंटर में चल रही फेंसिंग खेल अकादमी में खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं जिमभनास्टिक खिलाड़ियों के लिए पुराने हॉल के स्थान पर बॉक्सिंग और बैडमिंटन हॉल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसका निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसलिए दोनों ही खेल के खिलाड़ियों को नए हॉल की आवश्यकता पड़ेगी। फेंसिंग और जिमभननास्टिक हॉल का निर्माण स्मार्ट सिटी के तहत किया जाना हैं। दोनों ही खेलों में 150-150 खिलाड़ियों से अधिक बच्चे अभ्यास करते हैं।
वर्जन-
जिमभनास्टिक और फेंसिंग खेल के स्थानों में परिवर्तन को लेकर काम चल रहा है। स्टेडियम में चल रही फेंसिंग खेल अकादमी के लिए भी स्थाई हॉल मिल जाएगा और जिम्नास्टिक भवन के पुराने हॉल को तोड़कर दो मंजिला हॉल का निर्माण होगा। जिमभनास्ट खिलाड़ियों को भी दूसरे हॉल की जरूरत भी इस भवन के बनने से पूरी हो जाएगी। - अशोक दुआ जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें