फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवर्धन नहर से मिली डाक्टर की कार, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड पर शुगर मिल के समीप आवर्धन नहर के पास एक प्राइवेट डॉक्टर की स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी हुई मिली, कार में डॉक्टर नहीं थे। मधुबन थाना पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने डॉक्टर अभिषेक की हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस गोताखोरों की मदद से डॉक्टर की नहर में तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बलाल खड़ी निवासी डॉ. अभिषेक के पिता सतीश शर्मा की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। देर शाम पुलिस ने शक के आधार पर डॉ. अभिषेक के रूम पार्टनर डॉक्टर तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
दादा के निधन पर गांव गया था डॉक्टर, एक दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था
डॉ. अभिषेक के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि डॉक्टर अभिषेक तीन दिन से उत्तर प्रदेश में अपनेेे गांव पर था, क्योंकि उसके दादा की मौत हो गई थी। एक दिन पहले ही वह करनाल में ड्यूटी पर वापस गया था। वह करनाल के मिमानी प्राइवेट अस्पताल में आरएमओ पद पर तैनात था। फिलहाल सेक्टर 13 में किराये के मकान में अपने एक दोस्त डॉ. तुषार के साथ रहता था। डॉ. तुषार भी उसके साथ ही अस्पताल में कार्य करता है।
विज्ञापन

ऐसे बदले दोस्त डॉक्टर ने बयान
-डॉ अभिषेक के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि जब डॉक्टर तुषार से पूछा कि रात भर उसने डॉक्टर अभिषेक के पास फोन क्यों नहीं किया तो डॉक्टर तुषार ने जवाब दिया कि उसे लगा कि अभिषेक अपने मामा के लड़के डॉ आशीष के पास गया है। इधर, एक अन्य डॉ. रजत ने बताया कि वह अस्पताल गया तो वहां डॉक्टर तुषार नहीं था। उसने डॉक्टर तुषार को अस्पताल में बुलाया। इस दौरान डॉ. तुषार ने बताया कि वह रात को डॉक्टर अभिषेक के साथ था, वह नहर के किनारे बैठे थे। इस दौरान डॉ. अभिषेक ने कहा कि जा गाने चला दे। कार में जब वह गाने चलाने गया तो अभिषेक वहां नहीं था, उसका पांव फिसल गया और वह नहर में बह गया। इसके बाद पुलिस में डॉक्टर तुषार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
इस कारण जता रहे परिजन हत्या की आशंका
डॉ. अभिषेक के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के लोगों से जब उन्होंने बात की तो लोगों का कहना था कि रात को गाड़ी में तीन से चार व्यक्ति थे। उन्हें रात को तीन से चार व्यक्तियों की आवाज आ रही थी। करीब 10 से 11 बजे तक सभी की आवाज आ रही थी। इसके बाद आवाज आनी बंद हो गई। जब सुबह नहर की पटरी पर देखा तो कार खड़ी थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
डॉक्टर का मोबाइल व टी-शर्ट कार से बरामद
-मधुबन थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आवर्धन नहर की पटरी पर कार खड़ी मिली थी। जब जांच की तो वह कार डॉक्टर अभिषेक की निकली। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया था। पूरे मामले की जांच चल रही है। फिलहाल डॉक्टर तुषार से पूछताछ की जा रही है क्योंकि लापता डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर तुषार के साथ रहता था, जल्दी पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें