फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ससुर ने छिपाई थी बेटी की दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर की हत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ससुर की हत्या के आरोपी दामाद सुनील को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस को दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके ससुर रघुबीर ने उसकी पत्नी की दूसरी शादी वाली बात नहीं बताई थी। जब भी वह अपनी पत्नी के बारे में पूछता था तो ससुर कहता था कि काम पर गई है। इस कारण वह परेशान था। जब उसे उसकी पत्नी की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उसने गुस्से में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

नगला मेघा निवासी रघुबीर की आरोपी सुनील ने शनिवार रात को उस समय हत्या की थी। जब वह खेत से घर लौट रहा था। इससे पहले वह अपने ससुर को घर पर देखने के लिए आया था और धमकी देकर गया था कि वह आज रघुबीर को नहीं छोड़ेगा। उसने और इसकी बेटी ने मेरे घर का नाश कर दिया है। धमकी के दौरान भी आरोपी के पास कुल्हाड़ी थी। आरोपी कुरुक्षेत्र के गांव टिकरी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें