फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एसी ठीक कराना भूले, गर्मी से तरबतर हुए मंत्री, अधिकारी और फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिसंबर 2023 में हुई थी पिछली बैठक, अक्तूबर से खराब हैं हॉल के एसी, अधिकारी ठीक कराना भूले
विज्ञापन


- 200 लोगों की क्षमता के हॉल में 500 से ज्यादा फरियादियों की जुटी भीड़


गगन तलवार

करनाल। करीब छह माह बाद हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की तैयारियों में जिला प्रशासन की लापरवाही सामने आई। अधिकारी पंचायत भवन के सभागार के खराब एसी ठीक कराना तक भूल गए। ऐसे में बैठक की अध्यक्षता कर रहे शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला प्रशासन के आला अधिकारी और सैकड़ों फरियादी सभागार में गर्मी के कारण तरबतर दिखाई दिए।

सभागार के एसी न चलने के कारण अधिकारियों सहित मंत्री और विधायक भी कई बार पसीना पोछते नजर आए। अब से पहले दिसंबर 2023 में समिति की बैठक हुई थी। उस समय सर्दी होने के कारण एसी की आवश्यकता नहीं थी। जबकि इससे पहले सितंबर 2023 की बैठक के दौरान भी एसी में कुछ खराबी थी। तब अधिकारियों ने इसे ठीक कराने का आश्वासन दिया था लेकिन नौ माह बीतने के बाद अधिकारी इसे ठीक नहीं करा पाए। हॉल में पांच एसी खराब हैं।
विज्ञापन


इस मामले पर समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने भी बिजली निगम के अधिकारियों को राज्यमंत्री, विधायक और उपायुक्त के सामने ही निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बैठक में विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, डीसी उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा, एडीसी अखिल पिलानी सहित अन्य अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो

हेल्पलाइन नंबर बोलते ही कमियां दिखाने लगे लोग
एक मामले की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जब बिजली निगम के एसई ने यह कह दिया कि शहर में बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत कॉल या व्हाट्सएप पर दे सकते हैं। इस पर गैर सरकारी सदस्यों ने खड़े होकर कहा कि मंत्री जी, अधिकारी बैठक होने की पूर्व सूचना के बाद सभागार की बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पाए तो शहर की बिजली व्यवस्था कितनी बेहतर होगी, इसका आप यहीं से अंदाजा लगा सकते हैं। ध्यान से देखिए, एसी के तार लटक रहे हैं। कई एसी में कनेक्शन भी नहीं हैं।
विज्ञापन


क्षमता से दोगुनी जुटी भीड़

सभागार में करीब 200 लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा सकती हैं। जबकि फरियादियों की संख्या करीब 500 तक पहुंच गई। बैठक खत्म होने के करीब एक घंटे बाद तक लोगों की शिकायतों को राज्यमंत्री ने सुना। वहीं बाहर आने के बाद कार में सवार होने तक लोगों की शिकायतों को लिया। समिति के नए अध्यक्ष के रूप में राज्यमंत्री सुभाष सुधा पहली बार बैठक लेने पहुंचे और पुलिस प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें