फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी/करनाल। गांव संधीर में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति के गुप्तांग पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। एएसपी हिमाद्री कौशिक सहित थाना प्रभारी कंवर सिंह मौके पर पहुंचे और वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी व चप्पल बरामद की गई। एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया, लेकिन वहां परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती वह शव नहीं उठाएंगे। शव को पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
गांव संधीर निवासी मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि शीशपाल (45) ने अपने खेत के साथ लगती एक एकड़ भूमि पिछले सप्ताह ही खरीदी थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे शीशपाल अपनी इसी एक एकड़ भूमि को जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था। कुछ समय बाद शीशपाल ने फोन कर बताया कि मामूराम सहित पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट की हैै, तथा कुल्हाड़ी से गुप्तांग व टांगों पर प्रहार किए हैं। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन शीशपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जाता हैै कि शीशपाल ने पिछले सप्ताह जो एक एकड़ जमीन खरीदी थी, वह जमीन आरोपियों के रिश्ते की एक बहन की थी। इस जमीन को खरीदने को लेकर ही आरोपी पक्ष के लोग शीशपाल से नाराज थे।
विज्ञापन

जर्मनी में रहता है मृतक का बेटा
परिजनों ने बताया कि मृतक शीशपाल का एक बेटा जर्मनी में है। उसके आने पर ही वह शीशपाल का अंतिम संस्कार करेंगे। वहीं, परिजनों की मांग है कि जब तक पुलिस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तब वह शव को पोस्टमार्टम हाउस से नहीं उठाएंगे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव संधीर में शीशपाल नाम के व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। जहां से एक कुल्हाड़ी और एक चप्पल बरामद की गई है। मृतक के भाई सुनील कुमार की शिकायत पर मामूराम सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कवंर सिंह, बुटाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें