फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर चखते समय हृदयगति रुकने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (करनाल)। सिंघू बॉर्डर में किसान आंदोलन से अमृतसर लौटते समय बसताड़ा टोल पर लंगर चख रहे 70 वर्षीय किसान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बसताड़ा टोल पर बैठे किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। शव को करनाल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के गांव बाबा बकाला साहिब (अमृतसर) निवासी किसान सुधागर सिंह सिंघू बॉर्डर पर दस दिन की ड्यूटी देने के बाद साथियों के साथ बस में सवार होकर वीरवार को अपने गांव जा रहा था। बसताड़ा टोल पर चल रहे लंगर चखने के लिए बस टोल पर रुकी तो सुधागर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी घरौंडा लेकर पहुंचे। हालत ज्यादा नाजुक होने पर करनाल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य जगदीप औलख ने उनके शव को करनाल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें