फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आठ दिन तक झटके देगी बिजली

Wed, 19 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव चाैहान
विज्ञापन

करनाल। माैसम में परिवर्तन होने से शहर में बिजली की खपत घटी है लेकिन बिजली के कट लगातार जारी हैं। निगम ने आठ दिन के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। शहर की लाइनों की मरम्मत के लिए 26 नवंबर तक सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रह सकती है।
निगम की सभी 18 सब डिविजनों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अगर पिछले एक सप्ताह की बात करें तो जिले में करीब 50 जगहों पर मरम्मत कार्य चला। उपभोक्ताओं को कई घंटे तक बिजली के बिना गुजारा करना पड़ा। दुकानदारों का काम प्रभावित रहा। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बिजली निगम हर माह मरम्मत कार्य करता है। इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया जाता जाता है। आगे भी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करवाने के लिए मरम्मत कार्य जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इन स्टेशनों की लाइनों की होगी मरम्मत
तारीख सब स्टेशन

19 नवंबर 132 केवी नेवल लाइन, 33केवी एनडीआरआई,रामनगर फीडर
20 नवंबर 33केवी रिडल से 132 केवी ब्याना लाइन, 33 केवी हांसी रोड फीडर
22 नवंबर 33 केवी रामनगर फीडर

24 नवंबर 33 केवी मेरठ रोड फीडर
25 नवंबर 132 केवी करनाल फीडर

26 नवंबर 132 केवी करनाल रोड फीडर




आज इन जगहों की बिजली रहेगी प्रभावित
बिजली निगम के शेड्यूल के अनुसार बुधवार को 11 केवी रेलवे रोड फीडर चार घंटे तक बंद रहेगा। टेलीफोन एक्सचेंज और रेड क्राॅस मार्केट की बिजली सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। 11 केवी देवी मंदिर फीडर के सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बंद होने से नवल्टी रोड का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। 11 केवी माल रोड फीडर के 3 घंटे बंद होने से माल रोड, ऑफिसर काॅलोनी, सैशन मार्ग, न्यायपुरी, बस स्टैंड की पिछली साइड, सुभाष काॅलोनी, विक्रम मार्ग और शक्ति काॅलोनी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11 केवी नूर महल चाैक फीडर के सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद होने से सेक्टर-7, निर्मल विहार, संधू व रोड काॅलोनी की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें