आइडिया थॉन प्रतियोगिता में विवेकानंद निकेतन रहा तृतीय
असंध। विवेकानंद विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने पाइट कॉलेज में हुई स्पर्धा आइडिया थॉन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने स्मार्ट फार्मिंग फॉर यंग इंडिया, वेस्ट टू वंडर और स्मार्ट स्कूल सॉल्यूशंस जैसे विषयों पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस विजेता टीम में वंश, दीपांशु, गौतम, सौरभ और कार्तिकेय शामिल रहे। शिक्षिका वंदना ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी सोच और शोध के प्रति उत्साह को प्रेरित करती हैं। विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया गया। संवाद