टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई
विज्ञापन
निसिंग। करनाल-कैथल मुख्य मार्ग पर नवराज एग्रीकल्चर उद्योग केंद्र के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग गांव चकदा निवासी गुरमीत सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गुरमीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव चकदा से निसिंग काम से आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई गई।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी निसिंग पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करवाने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद शव घर ले गए। संवाद