फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की गई जान, 22 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। रविवार को भी एक मरीज की जान चली गई। हालांकि सिर्फ 22 नए केस सामने आए हैं। वहीं 101 मरीज ठीक भी हुए हैं। सीएमओ डॉ. योगेश के अनुसार चुंडीपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को 31 जनवरी को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। छह फरवरी को उनकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि अब तक 591 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 372 सक्रिय केस हैं। पिछले 24 घंटे में 1078 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 702172 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 47787 पॉजिटिव केस आए थे, जिनमें से 46824 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन

640 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
रविवार को जिले में वैक्सीनेशन के लिए 22 केंद्र बनाए गए थे। इन केद्रों पर 640 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अभी तक जिले में 2191534 डोज लग चुकी है। इनमें से 1258569 पहली, 923674 दूसरी व 9201 बूस्टर डोज शामिल है। 15-17 उम्र के किशोर-किशोरों को 66221 डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें