फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चांदी महंगी होने से काजू कतली के बढ़े दाम, बन रही ग्राहकों की पहली पसंद

Sat, 18 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में दिवाली के लिए मिठाइयां खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कार्यालयों व कंपनियों से कर्मचारियों को उपहार में मिठाइयां देने के लिए बड़ी संख्या में ऑर्डर आ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि चांदी महंगी होने से काजू कतली के भी दाम बढ़ गए है। यह ग्राहकों की पहली पसंद बन रही हैं। इसके अलावा बकलावा मिठाई ऑर्डर पर तैयार की जा रही है, जिसकी बाजार में कीमत सबसे अधिक है।
दुकानों पर काजू कतली, डोडा बर्फी, गोंद के लड्डू, कलाकंद और ड्राई फ्रूट स्वीट्स जैसी पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ बिस्कुट, मिठाइयां और ड्राई फ्रूट के गिफ्ट हैंपर की मांग बनी हुई है। दिवाली मिठाइयों के बिना अधूरी लगती है। चाहे घर की पूजा हो, रिश्तेदारों से मुलाकात या कर्मचारियों को उपहार देना हो, हर जगह मिठाइयों ने अपनी मिठास घोल रखी है। ग्राहक स्वाद और गुणवत्ता दोनों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे मिठाई का कारोबार भी खूब चमक उठा है।
विज्ञापन

-
-कंपनियां दे रहीं मिठाई के गिफ्ट हैंपर ऑर्डर
मिठाई कारोबारी पूजा ने बताया कि इस बार मिठाई की बिक्री उम्मीद से काफी अधिक है। धनतेरस और दिवाली से पहले कई कंपनियां अपने कर्मचारियों और ग्राहकों को देने के लिए मिक्स स्वीट्स, ड्राई फ्रूट्स और बिस्किट्स के गिफ्ट पैक करवा रही हैं, जिसमें हैंपर्स को मौके पर तैयार कर पैकिंग की जा रही है, ताकि वे ताजा बने रहें।

-
-काजू कतली की मांग अधिक
मिठाई कारोबारी विजय आर्या ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पारंपरिक मिठाइयां जैसे रसगुल्ला, कलाकंद, पिस्ता बर्फी, लच्छा लड्डू सबसे अधिक बिक रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि काजू कतली इस समय बाजार में सबसे महंगी मिठाई है, लेकिन इसके बावजूद इसकी मांग सबसे अधिक है। चांदी की वर्क महंगी होने से काजू कतली और कलाकंद के दामों में इजाफा हुआ है, लेकिन ग्राहक अब भी में इन मिठाइयों को खरीद रहे हैं।
-
बच्चों के लिए बनवाई बकलावा मिठाई
-ग्राहक रीना ने बताया कि वह हर साल पारंपरिक रूप से रसगुल्ले और काजू कतली खरीदती हैं। इस बार मिठाइयों में काफी वैरायटी है। वह बच्चों की मांग को पूरा करने के लिए ऑर्डर पर बकलावा की मिठाई बनवा रही हैं।
-
-150 गिफ्ट हैंपर का दिया आर्डर
ग्राहक अमित शर्मा, जो एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया उनकी कंपनी की तरफ से इस बार लगभग 150 गिफ्ट पैक ऑर्डर दिए गए हैं। हर पैक में मिक्स मिठाइयां और ड्राई फ्रूट शामिल हैं। पहले सिर्फ रसगुल्ले व कलाकंद पैक करवाए जाते थे, लेकिन इस बार कंपनी ने लोगों की पसंद के हिसाब से वैरायटी को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


- पैकिंग भी कर रही ग्राहकों को आकर्षित
दुकानों पर केवल स्वाद नहीं बल्कि मिठाइयों की पैकिंग भी ग्राहकों का ध्यान खींच रही है। बाजार में पारंपरिक थालियों से लेकर डिजाइनर बॉक्स तक उपलब्ध हैं, जिनमें ड्राई फ्रूट चॉकलेट स्वीट्स शामिल हैं। 350 से 2700 रुपये तक के गिफ्ट पैक के दाम में ग्राहकों को हर बजट के अनुसार विकल्प मिल रहे हैं।

बॉक्स
- काजू-कतली : 900-1200
-कलाकंद : 600-800
-चना लड्डू : 400-600
-रसगुल्ले : 160-180
-बंगाली आइटम्स : 400-700
-ड्राई फ्रूट बर्फी : 500-1000
-लच्छा लड्डू : 500-700
-मिक्स स्वीट पैक : 350-2700
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें