फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाबालिग बेटी की शादी कराने के चार साल बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विवाह के चार साल बाद नाबालिग की शादी कराने का मामला सामने आया है। बयानों और संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ज्योति की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने नाबालिग के पिता व अन्यों के खिलाफ के दर्ज किया है। जांच के दौरान पाया कि जिस समय लड़की की शादी हुई थी, उस समय उसकी उम्र 18 वर्ष से कम थी। काछवा रोड स्थित राय फॉर्म की रहने वाली नाबालिग लड़की का विवाह वर्ष 2021 में हुआ था। मामले की शिकायत बाल विवाह निषेध अधिकारी करनाल के पास हुई। प्रारंभिक जांच महिला थाना की महिला सैल द्वारा की गई।
विज्ञापन


अधिकारी ज्योति ने बताया कि जांच के दौरान दोनों पक्षों को बुलाया गया। लड़की के पिता जसबीर ने अपने बयान में स्वीकार किया कि उसकी बेटी की शादी नरेंद्र के साथ कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर के गुरुद्वारा में 27 अक्तूबर 2021 को हुई थी। बेटी की जन्मतिथि एक अगस्त 2004 है और शादी के समय उसकी उम्र 17 वर्ष दो माह 26 दिन थी। यह रिश्ता उनकी मौसी ने कराया था। अधिकारी ने नाबालिग के पिता के बयान और संबंधित दस्तावेजों की स्टडी के बाद माना कि यह बाल विवाह का स्पष्ट मामला है। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजते हुए कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट मिलने के बाद थाना सदर करनाल पुलिस ने केस दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें