फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी ने एक अवैध कॉलोनी, गोदाम को किया ध्वस्त, फैक्टरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। जिला नगर योजनाकार ने हाईवे पर स्थित एक अवैध कॉलोनी व एक फैक्टरी पर पुलिस बल के साथ पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर दिया। डीटीपी आरएस बाठ ने सख्त चेतावनी दी कि शहर में किसी भी प्रकार से अवैध कॉलोनी को पनपने नहीं दिया जाएगा। फैक्टरी को सील भी किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को जिला योजना कार अधिकारी आरएस बाठ ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश शर्मा व भारी पुलिस बल के साथ जीटी रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास करीब दो एकड़ में अवैध कॉलोनी पर दो जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर का कार्यालय को भी तोड़ दिया। कोहंड गांव के समीप प्रकाश प्रोसेसर फैक्टरी में बने गोदाम को भी जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त करने के बाद फैक्टरी को सील कर दिया है।
मकान बेचकर लगाई थी फैक्ट्ररी
फैक्टरी मालिक अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब पांच साल पूर्व अपना मकान बेच कर इस फैक्टरी को लगाया था, लेकिन कोरोना की वजह से पिछले तीन सालों से उनकी फैक्टरी बंद पड़ी थी। अब काम बढ़ाने की नीयत से बैंक से लोन लेकर शुरू किया था। फैक्टरी मालिक ने बताया कि पड़ोसियों की शिकायत पर एसडीएम घरौंडा ने भी इस फैक्टरी का दौरा किया था और उसने अपने सभी कागजात प्रस्तुत कर दिए थे जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। करीब छह माह पूर्व जब हमने अपनी फैक्टरी की रिपेयर का काम शुरू किया तो डीटीपी करनाल से भी एक नोटिस आया था, जिसका जवाब दे दिया था। उसके बाद से डीटीपी करनाल की तरफ से किसी प्रकार की भी कोई पूछताछ या नोटिस प्राप्त नहीं हुआ और आज अचानक ईजीडीपी ने आकर हमारी फैक्टरी को पूरी तरह से तोड़ दिया है। डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि घरौंडा व आसपास के क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। शहर मे एक अवैध कॉलोनी व गांव कोहंड में एक फैक्टरी में बने गोदाम को तोड़ा गया है। साथ ही फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें