फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबता रहा बालक, वीडियो बनाते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा। दोस्तों संग खेत में अमरूद तोड़ने गया 10 वर्षीय बालक पैर फिसलने से नहर में गिरकर डूब गया। मौके पर बच्चे के दो दोस्त मदद के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार मदद के बजाय वीडियो बनाने में लगे रहे। देखते-देखते बच्चा पानी में समा गया।
विज्ञापन

बच्चों ने कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को जानकारी दी तो उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गांव कलवेहड़ी निवासी 10 वर्षीय वंश चौथी कक्षा में पढ़ता था। वह अपने साथी दो बच्चों के साथ दोपहर बाद अमरूद तोड़ने खेत में गया था। जहां मस्ती करते हुए बच्चे नहर की तरफ चले गए। बच्चों ने बताया कि तभी वंश का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। घबराए दोनों बच्चों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां से निकल रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक भी रुक गए लेकिन बच्चे को बचाने की कोशिश नहीं की और डूबते बच्चे की वीडियो बनानी शुरू कर दी। मौके पर मधुबन से गोताखोर मौके पर बुलाए गए। नहर में डूबा बच्चा तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। इस घटना के बाद गांव के निवर्तमान सरपंच अशोक कुमार व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि दोनों बाइक सवार वीडियो बनाने के बजाय बच्चे को बचाने की कोशिश करते तो शायद उसकी मां की कोख उजड़ने से बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें