फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना और मौसी का हत्यारोपी दोहता काबू, रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव इच्छनपुर में जमीनी विवाद के चलते नाना और मौसी की हत्या करने वाले आरोपी दोहते फतेह सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बंदूक और कार को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि चार अप्रैल की रात को आरोपी दोहते फतेह सिंह ने अपने नाना जोगिंद्र सिंह और मौसी प्रभजोत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान दूसरी मौसी सर्वजीत कौर और एक 10 साल की बच्ची गोली के छर्रे लगने से घायल भी हो गई थी। मामले में गांव चौगावा निवासी लखविंद्र सिंह कि शिकायत पर आरोपी फतेह सिंह, उसकी पत्नी और साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान आरोपी अपनी पत्नी सुखविंद्र कौर व अपने साले गुरमेहर उर्फ गैरी के साथ गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी फतेह सिंह को चिढ़ाव गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वारदात को अंजाम देकर यूपी भाग गया था। इसके बाद वह पंजाब में भी विभिन्न जगहों पर छिपा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें