फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेम्स फेडरेशन की अधिकृत सूची बिना पूरी हुई दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कॉलेजों में आज पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी है। लेकिन दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया इस बार गेम्स फेडरेशन की अधिकृत सूची के बिना ही पूरी हो गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को खेल प्रमाण पत्र के आधार पर दाखिले में मिलने वाली पांच प्रतिशत की वेटेज से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग ने दस्तावेज सत्यापन की जिम्मेदारी कॉलेजों को दे दी थी, लेकिन विभाग ने गेम्स फेडरेशन की अधिकृत सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं की। ऐसे में सत्यापन कर रही टीम विद्यार्थियों द्वारा अपलोड किए गए खेल प्रमाण सही हैं या नहीं और वैध खेल क्लब द्वारा इसे जारी किया गया है या नहीं, इसकी जांच ही नहीं कर पाई। ऐसे में इन विद्यार्थियों को 5 अंक वेटेज के जो मिलने थे, उनसे वंचित रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। कॉलेज प्रबंधक ने इस समस्या को लेकर विभाग के नोडल अफसर को सूचित कर लिस्ट अपलोड करने की मांग की थी। लेकिन इतने समय में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया ही पूरी हो गई। सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद कॉलेजों में स्नातक के लिए दाखिले की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू कर दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें