फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले की मुक्केबाज श्वेता ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण

Sat, 14 Mar 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मुक्केबाज श्वेता को ट्रॉफी देते नीरज गोयत व अन्य स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मुक्केबाज श्वेता ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन मोहाली की सीजीसी यूनिवर्सिटी में किया गया था। इसमें अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नीरज गोयत भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

श्वेता ने 60 किलो भार वर्ग में रोहतक की खिलाड़ी नंदिनी को 5-0 से हराया। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। अपनी प्रतिद्वंद्वी को उन्होंने एक भी पंच नहीं मारने दिया। चार राउंड तक मुकाबला चला। उन्होंने बताया कि अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी इस जीत पर मुक्केबाजी नीरज गोयत ने उनको बधाई दी। कर्ण स्टेडियम के कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि श्वेता उनकी नर्सरी की सिनियर खिलाड़ी हैं और वह पहले भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें