फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Mar 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सदर बाजार चाैकी एरिया की 14 साल की लड़की ने अपने साैतेले पिता पर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की ने अपनी मां पर भी मामले में पिटाई का आरोप लगाया है। वीरवार शाम को लड़की अपना आशियाना आश्रम में पहुंची।
आश्रम संचालक अनु मदान ने पुलिस और बाल कल्याण समिति को सूचना दी। समिति ने लड़की की काउंसिलिंग करवाई और रिपोर्ट पुलिस को साैंपी। थाना शहर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि पिता की करीब आठ साल पहले मौत हो चुकी है। पिछले पांच साल से माता अन्य पुरुष के साथ रह रही हैं। वह फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता है। सौतेला पिता उसे अक्सर कहता था कि वह उसे अच्छी लगती है। विरोध किया तो कई बार पिटाई भी की गई। मां को बताया। मां ने सौतेले पिता को घर से बाहर निकाल दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद वह वापस घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने दोबारा से फिर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस बार लड़की ने अपनी मां को बताया कि तो उसकी पिटाई की और डांटना शुरू कर दिया। सदर बाजार चाैकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर पॉक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नाबालिग के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें