संवाद न्यूज एजेंसी।
नीलोखेड़ी। अनाज मंडी में रविवार को हिंदू सम्मेलन हुआ। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और सनातन पर विशेष चर्चा की गई। विधायक भगवानदास कबीरंपथी विशिष्ट अतिथि रहे। ब्रह्माकुमारी केंद्र से बीके संगीता, सीताराम मंदिर बरसालु के स्वामी अवध बिहारी दास और डेरा बाबा वडभाग सिंह के सेवादार वीर सिंह सहित संत समाज उपस्थित रहे।