करनाल। जूनियर टैलेंट एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को उचाना गांव में किया गया। जिले से करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14 पुरुष की 400 मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम, माहित द्वितीय और मयंक ने तृतीय स्थान अपने नाम किया।
महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में प्रिया ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय व आशिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में आशिश प्रथम, आयुष द्वितीय और वरदान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और महिला वर्ग में खुशी ने प्रथम, रिया ने द्वितीय और अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समाजसेवी प्रमोद चौहान ने कहा कि स्नेहपूर्ण सहयोग और उदार प्रयोजन विशेष रूप से सराहनीय रहा। संवाद