फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री में 17 करोड़ रुपये से जल्द शुरू होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इंद्री विधानसभा के लिए 17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है, जल्द काम शुरू हो जाएगा।
साथ ही हरियाणा में पांच हजार किलोमीटर दूरी की सड़कों को कारपेट करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, दिसंबर तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकतर सड़कें गड्ढा मुक्त हो चुकी हैं, जो बची हैं उन्हें भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा। वह बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पांच हजार किमी की सड़कों पर पैचवर्क पूरा कर लिया है, शेष 14 हजार 300 किलोमीटर की सड़कें ऐसी हैं, जिनको ठीक कराने की समय सीमा अभी निर्माणदायी संस्थाओं, ठेकेदारों पर बची है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश के किसी भी जिले में कोई अधिकारी सरकार के आदेश का पालन नहीं करेगा या कार्य में कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने जरूरतमंद, पिछड़ा वर्ग के लोगों से भेदभाव किया है। बैकलॉग के विभागों में पद खाली पड़े थे, भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इन सीटों पर भर्तियों को पूरा किया।
सरकार ने भर्तियों की दिशा और दशा को भी बदला है। युवाओं को अब बिना पर्ची बिना खर्ची के मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। मंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने स्थानीय निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में आरक्षण दिया है।
विज्ञापन

इससे पंच से लेकर सरपंच, ब्लॉक समिति और जिला परिषद के सदस्य व अध्यक्ष बनने के लिए भी मौका मिला है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, मेयर रेनू बाला गुप्ता व वाल्मीकि समाज प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सुभाष बुंबक, प्रधान रघुबीर गागट, रोशन लाल, कर्ण आजाद व अनिल चनालिया ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें