फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने एसपी के साथ लिया सीएम के कार्यक्रम स्थल का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 दिसंबर को करनाल पहुंचेंगे। वह अनाज मंडी करनाल में केंद्रीय आवासीय एवं शहरी विकास राज्यमंत्री और नशा मुक्त समाज अभियान कौशल ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक कौशल किशोर की मौजूदगी में युवाओं को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाएंगे। साथ ही सेक्टर 9 स्थित वाल्मीकि भवन का उद्घाटन करेंगे। एक अन्य कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। उपायुक्त निशांत कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से समारोह स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

करनाल अनाज मंडी परिसर में नशा मुक्त समाज अभियान कौशल ट्रस्ट की ओर से नशा न करने का संकल्प समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि रहेंगे।
केंद्रीय आवासीय एवं शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता प्रदेश संयोजक संतोष पासवान करेंगे। उपायुक्त ने शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं व स्कूलों से 11वीं व 12वीं के बच्चों को भी शामिल करने को कहा। असंध के एसडीएम मनदीप कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के क्षेत्रीय प्रशासक गगनदीप सिंह को समारोह स्थल की भव्य साज-सज्जा की जिम्मेदारी सौंपी है। इधर, भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ के प्रधान रघबीर गागट ने बताया कि श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम उज्जैन के पीठाधीश्वर संत बाल योगी उमेश नाथ महाराज के सानिध्य में सेक्टर 9 स्थित भगवान वाल्मीकि भवन के प्रथम हाल का उद्घाटन व सम्मान समारोह 23 दिसंबर सुबह 11 बजे होगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे।
सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने करनाल पहुंचकर समारोह स्थल पर प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं एचएसएससी के पूर्व सदस्य अमरनाथ सौदा, हरियाणा सफाई कमर्चारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें