फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर, मेडिकल कॉलेज में 180 तक बढ़ाए बेड, 15 रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को भी डेंगू के 6 नए केस आए हैं। अब तक जिले में डेंगू के 112 मरीज सामने आ चुके हैं। हालात ये हैं कि डेंगू के संदिग्ध मरीजों की से प्राइवेट के साथ-साथ नागरिक अस्पताल व कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भी बेड भर चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखा जा रहा है। वहीं लोगों में डेंगू को लेकर डर भी बना है। मेडिकल कॉलेज में डेंगू के मरीजों के लिए बेड अब 180 कर दिए गए हैं। 15 बेड रिजर्व रखे गए हैं ताकि समय आने पर उन्हें भी डेंगू के बार्ड में तबदील किया जा सके। लेकिन इसके बावजूद मरीजों की संख्या ज्यादा है। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में ईसीजी की मशीन भी खराब है।
न पनपने दें डेंगू का लारवा
स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें घर-घर जाकर डेंगू के लारवा की जांच कर रही है इसके बावजूद लारवा मिल रहा है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा का कहना है कि अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें। घर के आसपास जलभराव न होने दें। समय-समय पर घर की नालियों के आसपास स्प्रे करवाते रहें। डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लेनी चाहिए। लक्षणों के नजर आते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में डेंगू के मरीजों के लिए 180 बेड तैयार किए गए हैं। इससे अलग 15 बेड रिजर्व में रखे गए हैं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
हिमांशु मदान, एमएस, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें