फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की किल्लत: डीएपी न मिलने से आक्रोश, किसानों ने साढ़े चार घंटे हाईवे किया जाम, तीन नवंबर तक का मिला आश्वासन

Mon, 01 Nov 2021 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, असंध/करनाल(हरियाणा)

सार

खरीफ की फसलों की कटाई के बाद अब रबी फसलों की बिजाई के लिए किसानों को डीएपी की आवश्यकता है, लेकिन डीएपी न मिलने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद कारोबारियों ने डीएपी का स्टॉक कर रखा है।
विज्ञापन
असंध में नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेहूं की बिजाई शुरू हो चुकी है लेकिन खाद न मिलने से बिजाई प्रभावित हो रही है। जिससे आक्रोशित किसानों ने सोमवार को हरियाणा के करनाल जिले के कस्बे असंध की नई अनाज मंडी के सामने नेशनल हाईवे 709ए के बाईपास चौक पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


किसानों ने खाद कारोबारियों पर डीएपी का स्टॉक करने का आरोप लगा कृषि विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम साढ़े चार बजे उपनिदेशक (कृषि) डॉ. आदित्य प्रताप डबास के आश्वासन के बाद ही किसानों ने रास्ता खोला। 

अनाज मंडी में सोमवार को किसानों ने पहले बैठक की फिर दोपहर 12 बजे मंडी गेट के सामने ही असंध-करनाल हाईवे के बाईपास चौक पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार रमेश कुमार, खंड कृषि अधिकारी राधेश्याम और श्याम सिंह मौके पर पहुंचे और जल्द खाद मंगवाने का आश्वासन दिया लेकिन किसान धरना स्थल पर ही खाद बांटने की मांग को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन


शाम साढ़े चार बजे उपनिदेशक (कृषि) डॉ. आदित्य प्रताप डबास पहुंचे। उन्होंने 3 नवंबर को दोपहर बाद तीन बजे तक असंध में डीएपी खाद आने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम खोला। करीब साढ़े चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। इसमें जोगिंद्र झींडा, गुरजंट सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बंगाल की युवती से दुष्कर्म का मामला: आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर

खाद के साथ जबरन बेच रहे दवाइयां
किसान नेता जोगिंद्र झींडा, छत्रपाल सिंधड़ और सुखविंद्र झब्बर ने कहा कि कई व्यापारी डीएपी का स्टॉक लगाए हुए हैं। अब स्टॉक करके व्यापारी महंगे दामों पर डीएपी खाद बेचना चाहते हैं। कई डीलर तो यूरिया के साथ भी बीज और फूट की दवाई खरीदने का दबाव बनाते हैं। यदि किसान बीज नहीं लेता तो उसे खाद नहीं दिया जाता। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो भी व्यापारी ऐसा करेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


डीएपी खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे जाम के दौरान किसी भी वाहन को निकलने की इजाजत नहीं दी। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे लोग परेशान हो गए। करीब साढ़े चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें