फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: बेअदबी के मामले में कार्रवाई को लेकर मधुबन थाने के बाहर किया प्रदर्शन, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Thu, 14 Sep 2023 04:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन, करनाल (हरियाणा)

सार

समाज के लोगों ने थाने में विरोध प्रदर्शन किया। उधर पुलिस ने लोगों को आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई और स्वरूप को वापस दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले के मधुबन क्षेत्र के कर्णकाल के गांव नगला मेघा में गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी होने के विरोध में सिख समाज में गुरुवार को गुस्सा देखने को मिला। समाज के लोगों ने मधुबन पुलिस स्टेशन में पहुंच कर घटना का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। समाज के लोगों ने थाने में विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उन्होंने थाने परिसर में वाहे गुरु का जाप भी शुरू कर दिया। बताते हैं कि समाज के लोगों ने कहा कि अगर आरोपी के खिलाफ ठोस कारेवाई नहीं की तो वह आंदोलन कर सड़क पर उतरेंगे।

जिसके बाद समाज के लोगों का गुस्सा शांत हुआ। समाज के जगदीप ओलख ने कहा कि गांव नगला मेघा में गुरु ग्रन्थ साहब की बेअदबी करना निंदनीय है और पुलिस को तुरंत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लेना चाहिए। साथ ही स्वरूप को समाज के लोगों को सौंप देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें