फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-सांईनगर शिरडी सुपरफास्ट के ठहराव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्थानीय यात्रियों की कालका-सांईनगर शिरडी सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव की पुरानी मांग पूरी हो पाई है। इससे यात्रियों में निराशा है। लोगों का कहना है कि उत्तर भारत क्षेत्र से एकमात्र यह ट्रेन ही शिरडी स्टेशन तक जाती है। इस क्षेत्र के लोग सांई बाबा धाम के अलावा शनि सिगनापुर धाम भी जाते हैं। कई बार इस ट्रेन के ठहराव की मांग सरकार तक पहुंचाई गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री से यह मांग मनवाई थी लेकिन ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ।
विज्ञापन

डाउन में कालका-सांईनगर शिरडी बाईवीकली सुपरफास्ट ट्रेन नंबर 22456 गाड़ी कालका से शाम को 5:20 बजे प्रस्थान करती है। चंडीगढ़ शाम 6:00 बजे, अंबाला 6:55 बजे ठहराव है। करनाल से 7:45 बजे बिना रुके गुजरती है। पानीपत में 8:30 बजे रुकती है। नई दिल्ली रात्रि 10:15 बजे पहुंचती है। अगले दिन मनमाड़ स्टेशन पर शाम 4:30 बजे तथा शिरड़ी स्टेशन पर शाम 6:40 बजे पहुंचती है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार व वीरवार को चलती है।
अप साइड में सांईनगर शिरड़ी-कालका 22455 ट्रेन प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार चलती है। शिरडी से प्रस्थान सुबह 10:00 बजे है। मनमाड़ 11:45 बजे, अगले दिन प्रत्येक मंगलवार व शनिवार सुबह करीब 7.00 बजे नई दिल्ली, सुबह 8.30 बजे पानीपत, करीब 9:00 करनाल से नॉन स्टॉप व अंबाला 10:45 बजे रुकती है। चंडीगढ़ 11:27 बजे व कालका दोपहर 12:10 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन

रेल यात्री संघ के पदाधिकारी अंशुल नारंग ने कहा कि करनाल स्टेशन पर गाड़ियों के ठहराव के मामले में हमेशा से विभागीय अनदेखी रही है। इस ट्रेन की मांग बहुत पुरानी है। यदि इस गाड़ी का ठहराव किया जाए तो हजारों यात्री लाभान्वित होंगे। तरावड़ी रेल यात्री संघ के पदाधिकारी राजीव ठाकुर ने कहा कि इस ट्रेन का ठहराव पानीपत में है लेकिन करनाल व कुरुक्षेत्र की अनदेखी की गई है। उनकी रेल विभाग से मांग है कि इस ट्रेन का ठहराव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें