फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की भीड़ से दिल्ली का सफर हुआ कठिन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन करनाल से सुबह दिल्ली तक के सफर में यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। सुबह 6:10 बजे दिल्ली के लिए केवल एक पैसेंजर मेल एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र-निजामुद्दीन ट्रेन ही उपलब्ध है। इसमें भीड़ के चलते स्थानीय यात्रियों ने उत्तर रेलवे से कोरोना काल से बंद कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली एमईएमयू 64452 ट्रेन को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि कोरोना काल से पूर्व करनाल स्टेशन पर सुबह कुरुक्षेत्र-निजामुद्दीन गाड़ी, उसके 20 मिनट बाद एमईएमयू 64452 व सात बजे झेलम एक्सप्रेस मिलती थी। किंतु अब तीन गाड़ियों का बोझ एक गाड़ी पर आ गया है। कोरोना काल में नई समयसारिणी अनुसार झेलम एक्सप्रेस अब सुबह आठ बजे मिलती है। पूर्व निर्धारित समय से इसे एक घंटा देरी से कर दिया गया। कामकाज के लिए जल्द जाने वाले यात्रियों को स्टेशन से सुबह तीन गाड़ियां मिल जाती थी किंतु अब एक गाड़ी रह गई है।
--------
बादली व आदर्श नगर से पकड़ते हैं मेट्रो
सोनीपत से आदर्श नगर दिल्ली तक 40 मिनट का सफर है। पैसेंजर मेल के यात्री बादली रेलवे स्टेशन व आदर्श नगर दिल्ली से मेट्रो पकड़ते हैं जो अपने काम के लिए नोएडा, गुड़गांव, दिल्ली व फरीदाबाद जाते हैं। यात्रियों की परेशानी को लेकर उत्तर रेलवे को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन

- हितेश श्रीवास्तव, पदाधिकारी, रेल यात्री संघ, करनाल
--------
शीघ्र बहाल हो एमईएमयू
दिल्ली आना-जाना होता है। सुबह एमईएमयू को चलाया जाए। इससे काफी हद तक समस्या का समाधान होगा। 04451 दिल्ली से अंबाला चलती थी। अब दिल्ली से पानीपत तक चलती है। इसे भी चलाया जाए। इसे कुरुक्षेत्र तक चलाया जाए।
- विकास आर्य, व्यवसायी, करनाल
--------
सोनीपत तक स्थित बेहद खराब
कुरुक्षेत्र-निजामुद्ददीन ट्रेन में 16 डिब्बे हैं। इस गाड़ी के प्रत्येक डिब्बे में 90 सीट हैं। प्रत्येक सीट तीन यात्रियों के लिए होती है लेकिन उस पर पांच यात्री बैठे होते हैं। बाकी यात्री खड़े होकर सफर करते हैं। सोनीपत पहुंचते-पहुंचते हाल यह हो जाता है कि यात्री लटककर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

- हरीश चुघ, व्यवसायी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें