फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Mon, 25 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार शाम को एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज न करने का आरोप लगाया है। नरेश कुमार वासी बड़ोली पानीपत ने बताया कि उसके बेटे प्रवीन (17) की मौत अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही और इलाज न करने के कारण हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसका बेटा दस दिन से सांस की बीमारी से पीड़ित था। बच्चे को पहले काबड़ी के सरकारी अस्पताल से दवाई दिलवाई गई और उसके बाद पानीपत के सरकारी अस्पताल से दवाई दिलवाई गई। जहां से करनाल अस्पताल में टीबी का सेंटर होने की बात कहकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट के लिए टेस्ट लैब में भेजे तो लैब संचालक बोला कि सैंपल का ब्लड सूख गया है। दोबारा लेकर आओ। उसके बाद एक्सरे करवाने गए तो दोपहर एक बजे एक्सरे के लिए अस्पताल में कोई भी मौजूद नहीं था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को जब इलाज के लिए बोला तो उसने टेस्ट के बाद दवाई देने की बात कही। इसी दौरान टेस्ट न होने के कारण शाम को किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें