फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किक बॉक्सिंग में छाई घरौंडा की बेटियां

Mon, 08 Jun 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
खिलाड़ियों का स्वागत करते ग्रामीण स्वयं
विज्ञापन
घरौंडा। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में घरौंडा की बेटियों ने सभी को प्रभावित किया। खुशी ने स्वर्ण और विभावरी ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। दोनों खिलाड़ियों के गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों को हरियाणा पुलिस के कोच अजय अंतिल प्रशिक्षण दे रहे हैं। खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय कोच व परिवार को दिया है। खुशी के दादा श्रीराम ने बताया कि वह 15 वर्ष की हैं। परिवार कैरवाली में रहता है। ओडिशा के भुवनेश्वर में 31 मई से 3 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में खुशी ने के-1 इवेंट की 60 किलो से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह मधुबन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करती हैं। उन्होंने बताया कि मई में खुशी ने फरीदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विभावरी ने लो किक इवेंट के 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा किया। वह 17 वर्ष की हैं। वह भी मधुबन प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कोच अजय अंतिल ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनकी लगन का परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर पदक के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें