फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 3.58 करोड़ की बदलेगी वार्ड-16 की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर के वार्ड-16 में 3 करोड़ 58 लाख 41 हजार रुपये की लागत वाली दो मुख्य सड़कों को नया रूप दिया जाएगा। घोघड़ीपुर फ्लाईओवर चौक से रामनगर नाला (चांद सराय के पास) तक सीमेंट-कंक्रीट सड़क और घोघड़ीपुर रोड से ढींगा खेड़ा तक सीसी ब्लॉक सड़क का निर्माण होगा। आठ माह में काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण से पहले सीवर और पेयजल नेटवर्क को दुरुस्त किया जाएगा। करीब 88,991 इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक उखाड़कर निकाले जाएंगे। इसके बाद सड़क के नीचे मौजूद 20 सीवरेज और 40 पानी के कनेक्शनों की मरम्मत की जाएगी। इससे लाइनों में लीकेज या अन्य समस्या से सड़कों के खराब होने का खतरा कम होगा। नई सड़क के निर्माण में एम-40 ग्रेड सीमेंट कंक्रीट का उपयोग किया जाएगा। यह सामान्य सड़कों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत और टिकाऊ माना जाता है।
घोघड़ीपुर फ्लाईओवर चौक से लेकर रामनगर नाला और ढींगा खेड़ा तक का क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। यहां बड़ी संख्या में आबादी निवास करती है और प्रतिदिन हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि धूल, जलभराव और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



वर्जनये सड़कें वार्ड-16 में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहेंगी। घोघड़ीपुर, चांद सराय, रामनगर और ढींगा खेड़ा क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा। दोनों काम गुणवत्तापूर्वक करवाए जाएंगे। -रेणु बाला गुप्ता, मेयर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें