फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साइकिल मैन ऑफ इंडिया ने बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- एमएचयू के कुलपति से की मुलाकात, अब तक एक लाख 50 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके नीरज कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। द बाई साइकिल मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध नीरज कुमार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। सोमवार को वह महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल पहुंचे। नीरज प्राकृतिक, जैविक खेती और मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए करीब एक लाख 50 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं।
नीरज प्रजापति ने बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एमएचयू के कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा से मुलाकात कर प्रदेश के किसानों को बागवानी की नवीनतम तकनीक के बारे में जागरूक करने पेशकश की। उन्होंने कुलपति से हरियाणा में किस प्रकार बागवानी को पहले की अपेक्षा और बढ़ावा दिया जाए, जिससे किसान परंपरागत खेती कम करके बागवानी करें, नवीनतम तकनीक को कैसे अपनाएं, किसान बागवानी फसलों को किस प्रकार बढ़ाए ताकि अच्छी गुणवत्ता के फलों व सब्जियों का उत्पादन किया जा सके, इस संदर्भ में चर्चा की।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. सुरेश ने बताया कि किसान नवीनतम बागवानी करें, किसानों तक उन्नत किस्मों का बीज पहुंचे। इसके लिए ही बागवानी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। जो लोग बागवानी खेती, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती ओर मोटे अनाजों के प्रति देशभर में किसानों को जागरूक कर रहे हैं, ऐसे लोगों को विश्वविद्यालय अपने साथ जोड़कर अपने क्षेत्रों के किसानों को हर नवीनतम जानकारी अपनाने के लिए जागरूक करेगा। मौके पर अनुसंधान निदेशक व डीन प्रो. रमेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र संघ कर चुका सम्मानित
नीरज कुमार प्रजापति को जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए 42 सौ किलोमीटर की यात्रा के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने एक लाख 11 हजार 111 किलोमीटर की यात्रा प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए की है। जून माह में नीदरलैंड सरकार ने नीरज को किसानों को बागवानी की नवीनतम तकनीकों के बारे में जागरूक करने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें