फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: छात्रा का भाई बन शिक्षिका से फोन कर कहा- उनकी नानी मर गई, छुट्टी देने पर छात्रा को लेकर फरार

Sat, 23 Sep 2023 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

आरोपी युवक ने मां बताकर एक महिला से भी स्कूल में बात कराई थी। घरौंडा थाने में परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में भाई बनकर शिक्षिका को फोन पर नानी मरने की सूचना देकर एक युवक ने नौवीं की छात्रा को स्कूल से बुला लिया, इसके बाद छात्रा को लेकर भाग गया। आरोपी युवक ने शिक्षिका की एक महिला से भी फोन पर बात कराई। उस महिला ने छात्रा की मां बनकर शिक्षिका से बात की। जिसके बाद छात्रा को लेकर युवक भाग गया। छुट्टी के बाद जब छात्रा अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन की। बाद में युवक की हरकतों का पता चला। मामला घरौंडा थानाक्षेत्र का है।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी स्कूल गई थी, जब छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी तो रिश्तेदार और उसकी सहेलियों से जानकारी मांगी मगर कुछ पता नहीं चला। बाद में स्कूल की शिक्षिका से बेटी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि छात्रा शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंची थी मगर बाद में एक युवक ने फोन कर कहा कि वह छात्रा का भाई बोल रहा है, उनकी नानी की मौत हो गई है। शिक्षिका ने मां से बात कराने को कहा तो उसने एक महिला से भी बात कराई थी। इसके बाद उन्होंने छात्रा को स्कूल से ले जाने की अनुमति दी।

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र महज 14 साल है। योजना के तहत आरोपी उसे अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन


सूट के रुपये लेने गई युवती लापता
वहीं एक मामले में निसिंग थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती परिजनों से कहकर गई थी कि वह सूट की सिलाई के रुपये लेने जा रही है मगर अभी तक वह घर नहीं लौटी। दो दिन से युवती लापता है। ऐसे में परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की मगर युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने निसिंग थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें