फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में अकेली सोई थी, सुबह पति ने देखा तो मृत मिली

Tue, 19 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस जांच के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल जिले के घरौंडा शहर की भोला कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

भोला कॉलोनी निवासी सुदेश (35) अपने पति धर्मबीर और दो बच्चों के साथ कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। रविवार की रात को सुदेश नीचे कमरे में सोई हुई थी जबकि धर्मबीर सिंह अपने बच्चों के साथ छत पर सोया हुआ था। सोमवार की सुबह जब धर्मबीर सिंह नीचे कमरे में आया तो उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थी।

मृतका के शरीर पर नहीं कोई चोट का निशान
पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। जिससे मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। मृतका के भाई रामेहर निवासी कुराड़ पानीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बहन सुदेश 8-10 साल से अपने पति व दो बच्चों के साथ भोला कालोनी में किराये के मकान में रहती थी। उसकी बहन सुदेश का पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कहासुनी चल रही थी।
विज्ञापन


वर्जन
भोला कॉलोनी में रहने वाली एक महिला सुदेश की मौत की सूचना मिली थी। महिला के शव पर किसी प्रकार के निशान नहीं है। जिससे मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बहादुर सिंह, जांच अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें