फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल के गाल से सकुशल निकले दो बच्चे, खरोंच तक नहीं आई

Sun, 13 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री रोड पर गांव दरड़ व रंबा के बीच हुए दिल दहला देने वाले हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया। गाड़ी टवेरा के टुकड़े टुकड़े हो गए और पांच लोग काल का ग्रास बन गए, लेकिन दो बच्चे सकुशल इस हादसे से निकल आए। इतने बड़े हादसे के बाद इन दोनों को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन


हादसे के समय कार में कुल 12 सवारियां मौजूद थीं। कार की खिड़कियों को तोड़कर ग्रामीणों ने एक के बाद एक लाशों को निकालना शुरू कर दिया। खून से लथपथ लाशों को देखकर बड़े बड़ों के दिल पसीज गए। इसी दौरान कार से दूर पड़ी गर्दन कटी बच्चे की लाश को देकर ग्रामीणों का दिल दहल गया, फिर भी हर कोई अपने सीने पर पत्थर रखे लाशों को निकाले जा रहा था। मांस के चीत्थड़े हर और बिखरे पड़े थे।

इसी बीच लाशों के ढेर से दो मासूम जैसे ही सकुशल निकले तो ग्रामीणों ने दोनों को गले से लगा लिया। इनमें एक है 7 वर्षीय मासूम ज्योति तो दूसरी है 3 वर्षीय मन्नत। दोनों को इस दर्दनाक हादसे में खरोंचें तक नहीं आई। हालांकि, दोनों सदमेे में जरूर हैं। कार में सवार 6 अन्य लोगों की जानें जरूर बच गईं, लेकिन इनमें से 2 को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया तो चार की हालत भी काफी गंभीर है। दोनों बच्चियां इतनी सहमी हुई थीं कि उन्हें लाख प्रयासों के बावजूद परिजन चुप नहीं करा पा रहे थे।
विज्ञापन

 
नानू की शादी में नाचने की थी तैयारी
भांजे नानू राम का भात भरने और बारात में धूम धड़ाके के साथ नाचने गाने के सभी सपने एक ही पल में धराशायी हो गए। सुबह 9 बजे घर से निकलने के बाद सभी की तमन्ना थी कि नानू की शादी में जमकर डांस करना है। गाड़ी में बच्चे और बड़े सभी शादी की बात कर रहे थे। जिस समय हादसा हुआ उस समय भी सभी जल्दी शादी में शामिल होने की बात कर रहे थे। करनाल में हुए हादसे का मातम कुरुक्षेत्र के गांव चिब्बा में चल रहे विवाह के मंडल में भी पसर गया और सारी खुशियां आंसुओं में तब्दील हो गईं।

गमगीन माहौल में किया संस्कार
शाम को चारों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण व आसपास के लोग मौजूद रहे। पूरा गांव लख्मी चंद के परिवार को ढांढस बंधाने उसे घर पहुंचा। हालांकि, पूरे गांव में मातम बना हुआ है। उधर, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें