करनाल में ढाई माह पहले हुए ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने वाले चार कुख्यात व इनामी व कांट्रेट किलरों को दिल्ली पुलिस ने काबू किया है। पुुलिस ने आरोपियों के कब्जे हथियार भी बरामद किये हैं। दिल्ली पुलिस का दावा है कि चारों बदमाशों ने करनाल में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने की वारदात भी कबूली है। हालांकि, करनाल पुलिस अभी कुछ नहीं कह पा रही है। करनाल की सीआईए वन टीम शाम से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई। सीआईए की टीम इंस्पेक्टर दीपक के नेतृत्व में दिल्ली गई है व आरोपियों से पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली तिलक नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी एक कार से चार कुख्यात बदमाश आ रहे हैं।
इस पर पुलिस ने सुभाष नगर रेड लाइट के पास पुलिस ने नाका लगा लिया। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर दिल्ली पुलिस ने भी क्रास फायरिंग की और बदमाशों को काबू कर लिया। इनमें इनामी बदमासी सुशील उर्फ शीला निवासी पांची जाटान, सुनील उर्फ उल्लू निवासी पांची जाटान, अमित उर्फ लांबा व रमेश उर्फ मेशा निवासी नया बैंस निवासी सोनीपत को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किये हैं।
दिल्ली पुलिस का दावा है कि चारों बदमाशों ने पूछपाछ में माना है कि करनाल में 8 दिसंबर को हुए तिहरे हत्याकांड को उन्होंने ही अंजाम दिया था। इस हत्याकांड में राजेश निवासी जाणी, गुलाब बस्तली व जिम संचालक नरेश की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
हालांकि, इस मामले में इनामी बदमाश कप्तान का नाम सामने आया था और करनाल पुलिस ने इस मामले में कप्तान समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इतना ही नहीं पुलिस ने कप्तान पर 50 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया था। करनाल पुलिस पिछले ढाई माह से बदमाशों की तलाश कर रही थी। हालांकि, पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि यह हत्याकांड कांट्रेट लेकर अंजाम दिया गया था और इसमें सोनीपत के बदमाश शामिल हैं।
हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के नाम घोषित नहीं किये थे। जैसे ही करनाल पुलिस को सूचना मिली की दिल्ली पुलिस ने बदमाशों को काबू किया है, करनाल सीआईए वन की टीम इंस्पेक्टर दीपक के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल करनाल पुलिस इस बारे में कुछ नहीं कह पा रही है। उधर, इस बारे में दिल्ली वेस्ट के डिप्टी कमिश्नर आईपीएस विजय कुमार का दावा है कि चारों बदमाश कांट्रेट किलर हैं और करनाल के तिहरे हत्याकांड की वारदात भी उन्होंने कबूली है।