मस्जिद में रोज नमाज अता करने जाते थे तीनों छात्र
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार देर शाम गांव नेवल के पास आवर्धन नहर में बहे इंजीनियरिंग के दोनों छात्रों की तलाश करने के लिए सात गोताखोर लगे रहे, हालांकि देर रात तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर, जिला प्रशासन ने आवर्धन नहर का पानी कम कराने की कोशिश की है। उधर, बुधवार को दोनों छात्रों के परिजन करनाल पहुंच गए और वे भी तलाशी में जुटे हैं। उधर, जांच में सामने आया है कि तीनों दोस्त रोजाना नमाज अता करने के लिए शाम को नेवल स्थित मस्जिद में जाते थे। वापस आते समय दोस्त आपस में ही सेल्फी लेने लगे तो दो छात्रों का नहर में पैर फिसल गया। बुधवार को प्रशासन की ओर से एसडीएम योगेश कुमार और नायब तहसीलदार राजबक्स ने मौके का मुआयना किया। प्रशासन की ओर से नहर का पानी कम करवाया गया और छात्रों की तलाश के लिए सात गौताखोर जुटे रहे। प्रशासन ने नहर में तीन जगह सिरसी, मेरठ रोड सहित एक अन्य जगह नाके लगाए हैं, ताकि छात्रों की तलाश की जा सके। इसके साथ ही सात गोताखोर दिनभर नहर में छात्रों की तलाश करते रहे, लेकिन देर रात तक उन्हें सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि गांव सुभरी स्थित केआईटीएम के छात्र रहबर अनवर (19) वासी बिहार सरीफ, एमडी आफान (18) वासी नालंदा
मंगलवार देर शाम गांव नेवल मस्जिद से नमाज अदा कर वापिस लौट रहे थे। उनके साथ उनका दोस्त सलमान भी था। मस्ती के मूूड में तीनों दोस्त सेल्फी लेने लगे तो दो छात्र नहर में बह गए। सलमान ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन वे कहीं पर नहीं मिले। सलमान ने बताया कि वह तीनों नमाज अदा करके आ रहे थे। इसी दौरान राहबर अनवर का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। एमडी आफान ने उसे निकालने का प्रयास किया तो वह भी उसके साथ बह गया। राहबर अनवर मैकेनिकल प्रथम वर्ष का छात्र था और एमडी आफान मकैनिकल द्वितीय वर्ष का छात्र था। छात्रों को ढूंढने के लिए सात गोताखोर जुटे हुए हैं। प्रशासन ने नहर में तीन जगह नाके लगाए है। नहर का पानी भी कम करवाया गया है। लेकिन बुधवार देर रात तक छात्रों की कोई जानकारी नहीं मिली। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि छात्रों की तलाश जारी है। इसके लिए सात गोताखोर लगाए गए हैं।