फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज कराने आए व्यक्ति की ठंड से मौत

Wed, 11 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारिश के बाद बढ़ी ठंड से सीएम सिटी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अजमेर सिंह अपना इलाज कराने के लिए कुरुक्षेत्र से करनाल आए थे। सोमवार को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में इलाज कराने में रात होने पर वे बस स्टैंड के पास स्थित रोड धर्मशाला के बरामदे में ही सो गए, जहां पर ठंड लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 सुबह आस-पास के लोगों ने जब मृतक को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। शव लेने आए मृतक के भतीजे फतुपुर कुरूक्षेत्र निवासी मनीष ने बताया कि उनके चाचा अजमेर सिंह बीमार थे। जिसका इलाज वे यहां के मेडिकल कालेज में करा रहे थे।

सोमवार को भी वे अकेले यहां पर इलाज कराने आए थे, लेकिन इलाज में देरी होने के कारण वे वापस कुरुक्षेत्र नहीं लौट सके और यहां स्थित रोड धर्मशाला के बरामदे में सो गए। जिससे उनकी ठंड लगने से मृत्यु हो गई। मनीष ने कहा कि सीएम सिटी होने के बाद भी यहां पर जिस तरह से मेरे चाचा की मौत हुई है, वह यहां के प्रशासन की पोल खोलता है। यहां पर बेघर और बेबस लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। अगर यहां पर प्रशासनिक व्यवस्था ठीक होती और बेघर लोगों को रात में रैन बसेरा या ठंड से बचने की कोई सुविधा मिलती तो मेरे चाचा भी आज जिंदा होते। वहीं पुलिस शव को परिजनों को सौंपने के बाद मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें