फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों के दौरान दूल्हे की मां का पर्स ले भागा चोर

Wed, 13 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
चाोरी की घ्‍ाटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन
करनाल के रामगढिया गुरुद्वारा में शादी समारोह से दूल्हे की मां का पर्स चोरी हो गया। 60 हजार रुपये नगदी सहित 10 तोले सोना लेकर चोर फरार हो गया और उसकी हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 20 वर्षीय युवक इस वारदात को अंजाम देकर ऑटो में बैठकर निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र गहलावत मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी की गई। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को न्यू प्रेम कॉलोनी के दविंद्र सिंह विर्क की बहन की शादी थी।
विज्ञापन


दूल्हे के भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को गुरुद्वारा के पास एक पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। फेरों के दौरान गुरुद्वारा में आए। फेरे हो रहे थे और दूल्हे की माता बैग लेकर अंदर आई। चोर का ध्यान भी उसके पर्स की तरफ था। जैसे ही चोर को मौका लगा वह उठकर पर्स लेकर फरार हो गया। कैमरे में नीली कमीज में आया युवक बैग को लेकर जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इस मामले में डीएसपी जितेंद्र गहलावत ने बताया कि नाकेबंदी की हुई है। फुटेज में आरोपी दिखाई दे रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें