फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: नशेड़ी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 04 Mar 2022 01:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)

सार

चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी पुत्र पहले चोरी के आरोप में भी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
इंद्री मौके पर जांच करते एफएसएल टीम के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री कस्बे में गांव भादसों में एक नशेड़ी पुत्र ने डंडे से पीट-पीटकर 62 वर्षीय बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। इस आशय की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चचेरे भाई शमशेर ने बताया है कि मृतक गुरनाम का अक्सर काम न करने को लेकर अपने पुत्र कुलदीप से झगड़ा होता था। बुधवार की रात भी करीब 12 बजे पिता-पुत्र के बीच झगड़ा होने लगा। शोर सुनकर वह पहुंचा तो देखा कि झगड़े के दौरान कुलदीप अपने पिता को डंडे से पीट रहा था।

उसने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपी पुत्र ने धक्के देकर उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद सुबह पता चला कि गुरनाम की मौत हो गई है और हत्यारोपी पुत्र घर से फरार है। परिवार में मृतक की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी कुलदीप काफी समय से नशा करने का आदी हो चुका था। नशे की लत को पूरा करने के लिए वह कई बार चोरी भी करता था। पिछले वर्ष कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के अवसर पर भी कुलदीप मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया था।
विज्ञापन


गुरनाम की मजदूरी से चलता था घर का गुजारा
परिवार में मृतक गुरनाम के अलावा उसकी पत्नी और आरोपी कुलदीप रहते थे, जबकि बेटी की एक वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है। गुरनाम ही मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। ऐसे में उसकी हत्या के बाद पत्नी के समक्ष भी गुजर-बसर करना मुश्किल होगा। 
 

भादसों में एक पुत्र ने ही पिता की हत्या कर दी है। इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही देर शाम आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। -सतपाल सिंह, प्रभारी थाना इंद्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें