करनाल में राइस मिल की इमारत गिरने से मलबे के नीचे 20-25 मजदूर दब गए। जानकारी के अनुसार, मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल बिल्डिंग के गिरने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
करनाल के तरावड़ी में सोमवार रात एक राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गई। जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई और करीब सौ मजदूर घायल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटे की मेहनत के बाद मलबे में दबे मजूदरों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
करीब सौ मरीज मलबे में दबने से घायल, तरावड़ी और करनाल में भर्ती कराया गया
हादसा सोमवार की रात करीब सवा तीन बजे का बताया जा रहा है। तरावड़ी की शिवशक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत की एक दीवार गिर गई। दीवार गिरने के साथ ही लेंटर गिरा और पूरी इमारत नीचे आ गई। जिसक वक्त हादसा हुआ, उस वक्त राइस मिल के अंदर करीब दो सौ श्रमिक थे। इनमें से सौ से अधिक श्रमिक इमारत में दब गए।
दीवार की आवाज धमाके साथ आई
दीवार गिरने से हुई धमाके की आवाज के साथ ही आसपास के लोग उठ गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद चार लोगों के शव बरामद किए गए। जिन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इमारत की नींव कमजोर हो गई थी
क्रेन की मदद से मलबे को सावधानी के साथ हटाया गया और श्रमिकों को निकाला गया। मजूदर हादसे के वक्त सो रहे थे और उन्हें हादसे का पता भी नहीं चला। सभी को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि राइस मिल की इमारत में सीलन आ गई थी। जिसकी वजह से उसकी नींव कमजोर हो गई और दीवार गिर गई। जिसकी वजह से पूरी इमारत गिरी।