फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : मौसेरी बहन ने छेड़छाड़ की कोशिश का विरोध किया तो कर दी हत्या

Thu, 01 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
खुलासा : मौसेरी बहन ने छेड़छाड़ की कोशिश का विरोध किया तो कर दी हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चार दिन पहले गांव नलीपार निवासी नौंवी कक्षा की छात्रा की हत्या के मामले का खुलासा हो गया। कुंजपुरा थाना पुलिस ने मात्र चार दिन में मामले का पटाक्षेप करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा की हत्या उसके मौसेरे भाई मोहित ने की थी। आरोप है कि जब छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो मोहित ने डर के कारण उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। गुरुवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, गांव नलीपार निवासी छात्रा कुंजपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती थी। रविवार को वह घर पर अकेली थी। रात को कुंजपूरा थाना पुलिस को सूचना मिली की छात्रा की मौत हो गई। इस पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रा की मौत के बारे में पूछताछ की। हालांकि, परिजनों ने बताया कि पेट दर्द होने के कारण छात्रा की मौत हुई है। लेकिन पुलिस को यह बात हजम नहीं हुई। इस पर पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों ने इससे इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया और सोमवार को पोस्मार्टम कराया। डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा के गले पर निशान हैं और मौत दम घुटने के कारण हुई है। डाक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। कुंजपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मामले की कई पहलुओं से जांच की।

जांच में सामने आया कि छात्रा के घर पर उसकी मौसी का लड़का मोहित निवासी रसूलपुर मुरथल सोनीपत रहता है और वह राजकीय पीजी कालेज करनाल में बीकॉम फाइनल का छात्र है। पुलिस के अनुसार, युवक मोहित अपनी मौसेरी बहन पर गलत नजर रखता था। रविवार को वह घर पर था और उसकी मौसी सोनीपत में गई हुई थी। इसके बाद उसने छात्रा के भाई राहुल को पैसे निकलवाने के बहाने बैंक में भेज दिया। घर पर छात्रा के अकेले होने के कारण उससे छेड़छाड़ की कोशिश की, छात्रा ने इसका कड़ा विरोध किया। वहीं, बाद में मोहित ने छात्रा से माफी मांगी, लेकिन छात्रा ने कहा कि वह उसे कभी माफ नहीं करेगी और पूरी बात अपनी मां को बताएगी।
विज्ञापन


इस पर मोहित डर गया और उसने मौका मिलते ही छात्रा का गलादबा कर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर से भाग गया और जैसे ही घर पर लोग एकत्र हुए तो वह दोबारा से वहां पर पहुंच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया है और उसने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया है। गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें