फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में दो लोगों की हत्या की साजिश नाकाम: थार सवार 5 विदेशी पिस्तौलों संग गिरफ्तार, अदालत ने रिमांड पर भेजा

Thu, 23 Jul 2026 09:46 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

प्रभारी दीपेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पुलिस को इन बदमाशों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद उचाना के समीप स्थित पृथ्वीराज चौहान चौक के पास नाकाबंदी कर घेराबंदी की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में दो लोगों की हत्या की खौफनाक साजिश रचने पहुंचे दो अलग-अलग आपराधिक गिरोहों के पांच बदमाशों को स्पेशल टास्क फोर्स ने धर दबोचा। अदालत ने पुलिस की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली निवासी आरोपी अशफाक को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य चार आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। स्पेशल टास्क फोर्स अब रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करेगी ताकि यह साफ हो सके कि वे किस गिरोह के इशारे पर करनाल में किन दो लोगों की हत्या करने की नीयत से पहुंचे थे।

विज्ञापन


उचाना के पास घेराबंदी कर दबोचे गए बदमाश
प्रभारी दीपेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पुलिस को इन बदमाशों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद उचाना के समीप स्थित पृथ्वीराज चौहान चौक के पास नाकाबंदी कर घेराबंदी की गई। इस दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी को रुकवाकर उसमें सवार पाँचों बदमाशों को काबू कर लिया गया।

विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद
तलाश के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं, जिसमें 5 विदेशी ऑटोमैटिक पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस व काले रंग की थार वाहन शामिल है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए बदमाश दो अलग-अलग राज्यों और गैंग से जुड़े हैं:

  • विकास उर्फ विक्की (महेंद्रगढ़, हरियाणा)
  • अशफाक (नई दिल्ली)
  • प्रिंस खरड़िया (राजस्थान)
  • संजय बट्ठ (राजस्थान)
  • गुरलाल (अमृतसर, पंजाब)

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान बदमाशों के नेटवर्क, उन्हें हथियार मुहैया कराने वाले आकाओं और उनके असल निशाने के बारे में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें